जापान के नोज़ुमु हागिहारा फुटबॉल खेलते हुए कर रहे 2000 KM की यात्रा, गुरुवार सुबह पहुंचेगे लखनऊ

Japanese-Youth-Travelling-to-India

नई दिल्ली : जापान के मूल निवासी नोज़ुमु हागिहारा, कलकत्ता से दिल्ली फुटबॉल खेलते 2000 KM पैदल यात्रा कर रहे हैं। आज काशी पहुंचे हैं। सोनारपुरा में रुके हैं। गुरुवार सुबह लखनऊ जाएंगे। नोज़ुमु हागिहारा का यह यात्रा 3 मार्च 2025 को शुरू हुई और 15 मई 2025 को दिल्ली में जापानी दूतावास पर खत्म होगी।

नोज़ुमु का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के ओजी के 337.37 किमी के गिनीज रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचने का है।नोज़ुमु केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं हैं। वे बिहार के बोधगया में “FC Nono” नामक NGO चलाते हैं। यह संगठन “FC Non” बच्चों के खेल विकास, जेंडर समानता और मानसिक-शारीरिक विकास को बढ़ावा देता है। उनकी यात्रा का उद्देश्य बच्चों को प्रेरित करना और खेल के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

इस सफर में नोज़ुमु को तेज धूप, बारिश, व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक और जंगली जानवरों जैसी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी, वे हर दिन 35-40 किमी का सफर तय कर रहे हैं। नोज़ुमु को भारत की सादगी, हरियाली, मंदिरों की सुंदरता, और गांवों का जीवन बहुत पसंद आया है। वे स्थानीय लोगों के प्यार और समर्थन से अभिभूत हैं। खाने में उन्हें डोसा बेहद पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *