झारखंड : हजारीबाग के बरही में स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत; छह घायल 

Jharkhand-Barhi-Accident-Car

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के गांगटाही पुल के पास बुधवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं।

कार में कुल 10 लोग सवार थे : मृतकों की पहचान पूनम देवी (पति श्रीनाथ यादव), जय भगवान यादव (पिता श्रीनाथ यादव) और अंशिका कुमारी के रूप में हुई है। कार में कुल 10 लोग सवार थे, जो सभी पश्चिम बंगाल के कुल्टी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें ज्योति कुमारी (24 वर्ष, पति जय भगवान यादव), शुभम यादव (6 वर्ष), अभिराज यादव (10 वर्ष), मृत्युंजय यादव (8 वर्ष), धर्मेंद्र यादव (35 वर्ष, पिता श्रीनाथ यादव) और कौशल्या देवी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *