रांची : रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े हुए मामले में उनके करीबियों के घर ईडी ने छापेमारी की है। गांव स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।
उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े हुए मामले को लेकर उनके करीबियों के घर ईडी ने छापेमारी की है। आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े मामले में ईडी ने यह एक्शन लिया है। ईडी ने अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की है।
बता दें कि शुक्रवार को सुबह-सुबह ईडी की कई टीमें झारखंड के तीन अलग-अलग शहरों में अचानक पहुंची। यहां तीनों शहरों में अलग-अलग जगहों पर टीम के सदस्य छापेमारी कर रहे हैं। मामला आरकेसी ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़ा आ है। लगातार तलाशी अभियान चल रहा है।
कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता योगे साव के ठिकानों पर ईडी छापे पड़ रहे हैं। इसके साथ ही अंबा के पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के यहां रांची, रामगढ़ और हजारीबाग में छापेमारी भी चल रही है।
शुक्रवार सुबह से ही योगेंद्र और उनके करीबियों के ठिकानों पर भी एक साथ चल रही छापेमारी की जा रही है। बड़कागांव में अंबा के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार, मंटू सोनी के यहां भी रेड पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के जरिए कोयले की अवैध ढुलाई और अवैध खनन के मामले में यह छापेमारी की जा रही है।