कर्नाटक : अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बैंकॉक से 2 बंदर लेकर आया यात्री, बैग में छिपाकर लाया; हुआ गिरफ्तार

Karnataka-Airport-Monkey-Bangkok

बेंगलुरु : कर्नाटक के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बैंकॉक से पहुंचे एक यात्री को लुप्तप्राय प्रजाति ‘रेड-शैंक्ड’ के दो बंदरों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यात्री के पास से दो बंदरों को भी जब्त कर लिया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने ये कार्रवाई की है।

दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं ये बंदर : इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि ‘रेड-शैंक्ड’ मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। इनकी टांगों के ऊपर का हिस्सा लाल रंग का होता है, इसलिए इन्हें ‘रेड-शैंक्ड’ कहा जाता है। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में गिरफ्तारी 10 दिसंबर को की गई लेकिन उन्होंने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

बैग में छिपाए था दोनो बंदर : बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बैंकॉक से आए एक यात्री को पकड़ा गया है। उसके पास से दो लुप्तप्राय बंदर बरामद किए गए है। इसने कहा कि यात्री ने इन जानवरों को अपने बैग में छिपाया हुआ था। पोस्ट में कहा गया है कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *