बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बार फिर मोरल पुलिसिंग की घटना सामने आई है। यहां एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कपल को पार्क में देखने के बाद भड़क जाता है। दरअसल, कपल में युवक हिंदू जबकि युवती मुस्लिम थी। दोनों को पार्क में एक साथ देखने के बाद शख्स लगातार लड़की को हिजाब उतारने के लिए बोलता दिख रहा है। वह बार-बार धमकी देते हुए दोनों का नाम पूछ रहा होता है। हालांकि यह वीडियो कब का है ये अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
हिजाब उतारकर डेट करने को बोला : दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक मुस्लिम लड़की को एक हिंदू लड़के के साथ पार्क में देखने के बाद एक व्यक्ति भड़क जाता है। वह बार-बार लड़की को हिजाब उतारने को बोलता है। इसके अलावा वह दोनों से नाम बताने के लिए कहता है और लड़की को इस्लाम की दुहाई देते हुए फटकार लगाता है। वो लड़के से भी सवाल करता है कि वह एक मुस्लिम लड़की को कैसे डेट कर सकता है। इसके अलावा वह कहता है कि बुर्का उतारो और डेट पर जाए। वह उन्हें धमकी भी देता है कि लोगों का एक गिरोह उनसे निपटने के लिए आ रहा है
वायरल हो रहा वीडियो : हालांकि घटना का स्थान और समय अज्ञात है। वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया है, जिसमें बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को भई टैग किया गया है। वीडियो पोस्ट करने वाले से घटना की जानकारी मांगने के साथ-साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि बीते शुक्रवार को भी मोरल पुलिसिंग की एक ऐसी ही घटना चंद्रा ले आउट इलाके से सामने आई थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने 4 मुस्लिम लड़कों को अरेस्ट किया था। यहां बुर्का पहने एक मुस्लिम लड़की एक लड़के के साथ स्कूटर पर जा रही है। तभी बेल्ट हाथ में लिए कुछ युवक वहां आते हैं और मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए दोनों को धमकाते हैं। आरोपियों ने लड़के के साथ मारपीट भी की थी।