कर्नाटक : मांड्या में गणेश प्रतिमा पर हमला-पथराव के बाद धारा 163 लागू, भारी पुलिस फोर्स तैनात

मांड्या : कर्नाटक के मांड्या में हिंसक झड़प से इलाके में तनाव बरकरार है. गणेश विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प होने से कुछ लोगों के घायल होने की खबर आई. उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव करके हालात बिगाड़ने की कोशिश की. कम्युनल टेंशन के चलते इलाके में धारा 163 लागू की गई है. दो समुदायों में टकराव के बाद हालात बिगड़ गए. रविवार रात मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे में मस्जिद के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया. मद्दुर कस्बे में ही गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न धर्मों के दो समूहों के बीच पथराव के कारण तनाव बढ़ गया था.

गणेश प्रतिमा पर हमले का आरोप, 8 लोग घायल : गणेश विसर्जन करने जा रहे पक्ष की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा पर हमला करने का आरोप लगा है. हालात संभालने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है. इस झड़प में आठ लोग घायल हो गए, जिनका मद्दुर कस्बे के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मांड्या को कौन जला रहा है? : मांड्या की शांति को पता नहीं किसकी नजर लग गई है. इस इलाके में लगातार हिंसा हो रही है. पिछले साल भी गणपति विसर्जन के मौके पर यहां खूनी हिंसा हुई थी. 2024 में गणपति विसर्जन के दौरान मांड्या में हुई सांप्रदायिक झड़प के दौरान नागमंगला में गणपति जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं; तब पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था.

11 सितंबर 2024 को नागमंगला कस्बे में गणपति प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर कथित तौर पर पथराव करने के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई थी. बवाल के दौरान दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *