कर्नाटक : CM सिद्धारमैया ने सरकारी वाहनों पर लगे जुर्माना को चुकाया, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने भी भरा चालान 

Karnataka-Traffic-Challan-CM&BJP

बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने लोगों को यातायात जुर्माने में छूट दी है, जिसके बाद बहुत सारी संख्या में लोग अपना बकाया चालान भर रहे हैं. इस लिस्ट में अब सूबे के मुखिया सिद्धारमैया भी शामिल हो गए हैं. प्रदेश के मुखिया और बीजेपी के राज्य अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने अपने सरकारी वाहनों पर लगे हुए फाइन को चुकाया है. इन नेताओं ने 50 प्रतिशत जुर्माना माफी का लाभ उठाया है.

सीएम ने भरा फाइन : HT की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम सिद्धारमैया की आधिकारिक टोयोटा फॉर्च्यूनर को जनवरी से अगस्त 2024 के बीच 7 बार ट्रैफिक नियम तोड़ा था, जिसमें 6 बार सीट बेल्ट का उल्लंघन और एक बार हाई स्पीड का मामला शामिल है, ये सभी ये सभी शहर के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत निगरानी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए थे, द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार सीट बेल्ट उल्लंघन के दौरान सिद्धारमैया यात्री सीट पर बैठे थे.

सरकार की है योजना : बता दें कि सरकार के द्वारा 50 प्रतिशत के चालान में माफी की है, जिसका लाभ उठाते हुए सीएम कार्यालय ने ₹2,500 का भुगतान करके बकाया राशि का भुगतान किया. बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि जुर्माने की कार्रवाई मानक प्रोटोकॉल के अनुसार सख्ती से की गई. 23 अगस्त से 12 सितंबर तक चलने वाली यह छूट योजना राज्य भर में अनसुलझे ट्रैफ़िक मामलों को निपटाने के लिए चलाई जा रही है.

कटा था चालान : इसके अलावा जानकारी मिली है कि साल 2019 से लेकर 2025 तक लगभग 3 करोड़ लोगों ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया था, जिसकी वजह से उनका चालान कटा था, नियमों के मुताबिक 1,000 करोड़ रुपए का चालान कटा था. लेकिन 50 प्रतिशत जुर्माने की राशि कम करके ₹45.5 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है. काफी ज्यादा संख्या में लोग इस स्कीम का फायदा उठा रहे हैं और अपना बकाया चुकता कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *