बारामुला : जम्मू और कश्मीर के बारामुला अंतर्गत झेलम नदी में गुरुवार को मछली पकड़ते समय शलतेंग निवासी मछुआरे नजीर अहमद लटू को पत्थर की प्रतिमा मिली। नजीर अहमद ने उसे पुलिस पुलिस स्टेशन शेरी को सौंप दिया। शुक्रवार को पुरातत्व विभाग को यह प्रतिमा सौंप दी गई। यह प्रतिमा देवी दुर्गा की बताई गई है।
नजीर अहमद ने बताया कि आम दिनों की तरह वह साथी मछुआरों के साथ वीरवार को भी झेलम नदी में मछली पकड़ने गए गए। मछली पकड़ने के दौरान उथरी सतह पर एक मूर्ति जैसी आकृति दिखाई दी। इस निकाला तो यह किसी देवी की प्रतिमा लगी। अपने हिंदू भाइयों की आस्था देखते हुए हम तुरंत पुलिस स्टेशन शीरी गए और पुलिस को पूरी बात बताते हुए प्रतिमा उन्हें सौंप दी। आज पता लगा है कि वह प्रतिमा देवी दुर्गा की है। अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने प्रतिमा को अपने सुरक्षा में लिया और पुरातत्व विभाग को बताया। शुक्रवार को पुरातत्व विभाग की एक टीम पुलिस स्टेशन शीरी पहुंची और उसे अपने संरक्षण में लिया।
पुरातत्व विभाग के अनुसार यह प्रतिमा देवी दुर्गा की है। अब इसके पुरातत्व महत्व की पहचान कराई जाएगी। वहीं बारामुला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐतिहासिक या पुरातात्विक महत्व की किसी भी ऐसी खोज की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।
