कोच्चि : केरल के कोच्चि में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। यह अवॉर्ड सेरेमनी 21 फरवरी को कोच्चि के एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुई। इसमें कई सेलेब्स को साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड पाने वालों में साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड के कलाकार अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।
मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन ने ‘कल्कि 2898 AD’ में अपनी एक्टिंग के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। मशहूर एक्टर ममूटी ने ‘ब्रमायुगम’ में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए मलयालम में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
साई पल्लवी ने ‘अमरन’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तमिल में बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। श्री मुरली ने ‘बघीरा’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए कन्नड़ में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। जरीन शिहाब ने ‘आट्टम’ में अपनी एक्टिंग के लिए मलयालम में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। तेजा सज्जा ने ‘हनु-मान’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
कार्थी ने ‘मेयाझगन’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तमिल में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। काजल अग्रवाल ने ‘सत्यभामा’ में अपनी एक्टिंग के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। अंजलि ने ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ में अपनी एक्टिंग के लिए तेलुगु में बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
लिजोमोल जोस ने ‘हर’ में अपनी एक्टिंग के लिए मलयालम में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। जाने-माने एक्टर विजयराघवन ने ‘किष्किंधा कांडम’ में अपनी एक्टिंग के लिए मलयालम में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। प्रिया शतमर्शन ने ‘भीमा’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
गोपाल कृष्ण देशपांडे ने ‘ब्लिंक’ में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)– तमिल का फिल्मफेयर अवॉर्ड पार्वती थिरुवोथु ने ‘थंगालान’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए और स्वासिका ने लुब्बर पंधु में अपने रोल के लिए जीता।
