केरल : वायनाड भूस्खलन में अब तक 93 की मौत, 128 घायल 

kerala-landslide

केरल : केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 93 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय वायुसेना ने वायनाड में आपदा राहत दल किया तैनात : भारतीय वायुसेना ने वायनाड में आपदा राहत दल तैनात किया है, जहां आज हुए भूस्खलन में 93 लोगों की मौत हो गई।

नीलांबुर तालुक अस्पताल लाए गए मृतकों के शव : केरल के वायनाड में आज हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के शव नीलांबुर तालुक अस्पताल लाए गए। कुल 93 शव बरामद किए गए हैं।

93 लोगों के शव बरामद, 128 का इलाज जारी : वायनाड भूस्खलन में फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा, राज्य सरकार के अनुसार अब तक 93 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और 128 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

सेना, NDRF का अभियान जारी : केरल के वायनाड में भारतीय सेना, एनडीआरएफ का चूरलमाला क्षेत्र में बचाव अभियान जारी। आज हुए भूस्खलन में 84 लोगों की हुई मौत।

केरल में दो दिनों के लिए शोक की घोषणा : वायनाड में भूस्खलन के बाद हुई भीषण तबाही में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने राज्य में दो दिनों के लिए शोक की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *