वैलेंटाइन वीक : किस डे आज, जानिए महत्त्व

Kiss-day

रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे और प्रॉमिस डे और हग डे के बाद आता है किस डे. किस डे को प्यार के इजहार का सबसे प्यारा और पर्सनल तरीका माना जा सकता है. ये दिन सिर्फ रोमांटिक कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए है जो अपने रिश्ते में वॉर्मथ और इमोशनल बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करना चाहते हैं. किस डे के ठीक अगले दिन आता है वैलेंटाइन डे, जो प्यार के जश्न को मुकम्मल बना देता है. आइए किस डे की खासियत के बारे में जानते हैं और जानते हैं कि इस दिन को आप कैसे खास बना सकते है. किस तरह के मैसेज आप इस दिन अपने कर सकते हैं.

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किस करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन और डोपामिन जैसे फील गुड हार्मोन रिलीज होते हैं. ये हार्मोन खुशी बढ़ाने के साथ साथ तनाव कम करते हैं और रिश्तों में इमोशनल जुड़ाव को मजबूत बनाते हैं.

किस डे के पीछे कोई खास ऐतिहासिक कहानी नहीं है, लेकिन मॉडर्न रिलेशनशिप्स में इसका इंपोर्टेंस काफी ज्यादा है. किस डे अगर कामयाब रहा तो ये पार्टनर्स के बीच सबसे पर्सनल और सबसे प्यारा मोमेंट भी बन सकता है. ये दिन महसूस करवाता है कि कभी कभी एक छोटा सा जेस्चर भी बहुत कुछ कह जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *