कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में देशभर के डॉक्टरों की आज हड़ताल, नहीं होगा OPD में भी काम

Kolkata-Doctors-Strike-Rape-Murder

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में मेडिकल स्टाफ गुस्से में है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के विरोध में शनिवार को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की है।

केवल इमरजेंसी मरीज देखे जाएंगे : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association ) ने आज देशव्‍यापी हड़ताल का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल है। इस दौरान केवल इमरजेंसी मरीज देखे जाएंगे।

मरीजों को तकलीफों का करना पड़ेगा सामना : आईएमए ने देशव्यापी प्रदर्शन के लिए 48 घंटे के लिए हड़ताल का घोषणा की थी। आईएमए की आज से शुरू होने वाले 48 घंटे वाली प्रोटेस्ट को लेकर देश के कई प्राइवेट अस्पताल का भी समर्थन मिला है। सरकारी अस्पताल के साथ-साथ देश के प्रमुख प्राइवेट हॉस्पिटल के ओपीडी सेवा भी बाधित रहेगी। आज पूरे देश में इलाज करने वाले मरीजों को तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।

सुबह 6 बजे से शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल : सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आज कई प्राइवेट अस्पताल भी आज 48 घंटे की स्ट्राइक पर हैं। शनिवार सुबह 6:00 से यह स्ट्राइक शुरू हो गई है। देश के सभी प्रमुख सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर नर्स हड़ताल पर 48 घंटे के लिए हैं। सभी सरकारी अस्पताल के ओपीडी सेवा बाधित है। सिर्फ इमरजेंसी के कुछ मरीज और आईसीयू में एडमिट मरीजों का ट्रीटमेंट डॉक्टर और नर्स करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *