छत्तीसगढ़ : कोरबा में 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी की हुई जमकर पिटाई; घर में भी किया था कांड

Korba-Rape-Old-Lady

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। आरोपी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। उरगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गांव से लगे खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान युवक की बुरी नजर पड़ी और उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। यह बात किसी और को बताने पर भी जान से मारने की बात कही।

इस घटना के बाद किसी तरह बुजुर्ग महिला घर लौटी और अपने बच्चों को पूरी बात बताई। तत्काल इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। वहीं ग्रामीण इस घटना के बाद आक्रोशित हो गए और आरोपी युवक की तलाश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन नशेड़ी है। घर से निकलते समय उसने अपने पिता का पैर भी तोड़ दिया था। गांव वाले उसकी हरकतों से परेशान हैं। आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *