पंजाब : शाही इमाम पर लुधियाना में ईंट-पत्थरों से हमला, मारे थप्पड़

Ludhiyana-Imam

नई दिल्ली : पंजाब के ‘शाही’ इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी पर लुधियाना में अटैक हुआ है. यह अटैक फील्ड गंज एरिया में जामा मस्जिद के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, रविवार को लुधियाना जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी, मस्जिद कमेटी के मैनेजर मुजाहिद और सहयोगी शाह नवाज पर हमला किया गया. आरोपियों ने तीनों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया. एक आरोपी ने शाही इमाम को थप्पड़ भी मारा. इस हमले का आरोप उबैद उर रहमान, उसके बेटे आतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद पर है. तीनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, मस्जिद परिसर में कई दुकानें हैं, जिन्हें लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. इसी बीच मस्जिद के पूरे परिसर का रिनोवेशन शुरू हो गया. शाही इमाम अपने साथियों के खुद इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं. इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी.

आज रविवार को शाही इमाम अपने साथियों के साथ रिनोवेशन का कामकाज देखने मस्जिद गए थे. तभी उन पर यह हमला हो गया. बाद में इस वारदात का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें आरोपी अटैक करते दिख रहे हैं. इसके बाद पुलिस पर मामले की जांच का दबाव और बढ़ गया. फिलहाल आरोप फरार हैं. जिन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

35 मिनट का वो खौफ, जब गले पर चाकू रखकर 10 बदमाशों ने स्पा कर्मी से की दरिंदगी; केरल गैंगरेप केस में आपबीती बताते हुए रो पड़ी पीड़िता

मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी पंजाब के शाही इमाम हैं और जमात मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. वे विभिन्न मुद्दों पर अक्सर सक्रिय रहे हैं. उन्होंने पहलगाम और दिल्ली में हुए आतंकी हमले को भारत और इस्लाम दोनों के खिलाफ बताया था. उन्हें मामूली चोट लगी, जिसका इलाज किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *