प्रयागराज : आज महाकुंभ का 40वां दिन है। श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में स्नान कर चुके हैं। दो दिन में संख्या 60 करोड़ पार जा सकती है। आज भी श्रद्धालु उत्साह के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं।
मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में स्नान कर चुके हैं। आज भी श्रद्धालु उत्साह के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं।महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
65 करोड़ पार कर सकती है संख्या : श्रद्धालुओं के आने का यही क्रम रहा तो अनुमान है कि महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 65 करोड़ भी पार हो जाएगी। महाकुंभ का आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को हैं। पिछले तीन दिन से सवा करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान को आ रहे हैं। मेले के बचे छह दिनों में शनिवार और रविवार का अवकाश शामिल है। बचे हुए दिनों में रोजाना सवा करोड़ से भी अधिक लोगों के स्नान करने की उम्मीद है।
सेंट्रल और जिला जेल के 1450 कैदी आज करेंगे पवित्र स्नान : केंद्रीय कारागार नैनी और जिला जेल में बंद 1450 कैदी शुक्रवार को जेल में ही पवित्र स्नान करेंगे। दरअसल, संगम से गंगा जल लाया गया है। इसे जेल में बने एक कुंड में डाल दिया गया है। इससे ही बंदियों को स्नान कराया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। पवित्र जल के आने की खबर से बंदियों में खुशी का माहौल है। केंद्रीय कारागार में लगभग 1735 बंदी सजा काट रहे हैं। लेकिन, इनमें से कई मुस्लिम धर्म से भी हैं। ऐसे में लगभग 1450 कैदियों को संगम तट के जल स्नान करवाने की योजना है। जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि कैदियों को स्नान कराने की व्यवस्था पूरे प्रदेश के जेलों में की गई है। साथ ही कई जेलों में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है।