नई दिल्ली : खूबसूरती की बात की जाती है, तो भारत में रहने वाले ज्यादातर लोगों के दिमाग में बॉलीवुड एक्ट्रेस की छवि ही बनती है। लेकिन क्या आप राधिका राजे गायकवाड़ के बारे में जानते हैं, जिन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने भारत की सबसे खूबसूरत महारानी माना है? राधिका राजे गायकवाड़ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने काम की वजह से भी कई लोगों को इंस्पायर करती हैं। राधिका राजे गायकवाड़ बड़ौदा की महारानी हैं।
कौन हैं राधिका राजे? : राधिका राजे गायकवाड़ राजपरिवार से हैं। आपको बता दें कि राधिका राजे महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ की पत्नी हैं और बड़ौदा की महारानी हैं। राधिका राजे अपने परिवार के साथ गुजरात के लक्ष्मी विलास पैलेस में रहती हैं। फोर्ब्स मैगजीन ने राधिका राजे को देश की सबसे खूबसूरत महारानी का दर्जा दिया है। राधिका राजे गायकवाड़ की सादगी अक्सर लोगों का दिल जीत लेती है।
महारानी का प्रेरणादायक व्यक्तित्व : राधिका राजे समाज के लिए भी काफी कुछ करती हैं। महारानी का प्रेरणादायक व्यक्तित्व कई लोगों को मोटिवेट कर सकता है। राधिका राजे गायकवाड़ न केवल अपनी शाही जिम्मेदारियों को निभाती हैं बल्कि वो एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। राधिका राजे गायकवाड़ एक इतिहासकार और एक पत्रकार भी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राधिका राजे दुनिया के सबसे बड़े घर में रहती हैं। राधिका राजे महिलाओं की शिक्षा, कला-संस्कृति और सामाजिक सुधारों से जुड़े कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। आपको बता दें कि राधिका राजे अलग-अलग सामाजिक अभियानों में भाग ले चुकी हैं।
साड़ी लुक्स में लगती हैं बेहद खूबसूरत : राधिका राजे गायकवाड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लोगों को राधिका राजे के साड़ी लुक्स बहुत पसंद आते हैं। राधिका राजे गायकवाड़ जिस तरीके से अपने साड़ी लुक्स को स्टाइल करती हैं और प्यारी सी स्माइल के साथ कैरी करती हैं, वो काफी ज्यादा इम्प्रेसिव है। राधिका राजे गायकवाड़ के ट्रेडिशनल आउटफिट्स वाले लुक्स बॉलीवुड एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक्स से ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।