महाराष्ट्र : ठाणे स्टेशन पर महिला चोर जैनब मेमन ने पुलिस को मारा चाकू, चोरी करती पकड़ी गई महिला

Maharashtra-Station-Thief-Lady-Arrested

मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक महिला चोर ने पकड़े जाने के बाद सुरक्षाकर्मी पर ही चाकू से वार कर दिया है। महिला के हमले से जवान घायल हो गया लेकिन उसने फिर भी चोर को भागने नहीं दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर महिला ने महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान पर चाकू से हमला कर दिया। जवान ने महिला को चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। MSF के जवान अनिकेत कदम प्लेटफॉर्म नंबर 9-10 पर गश्ती ड्यूटी पर थे। कदम ने महिला का पीछा किया, उसकी पहचान जैनब मेमन के रूप में हुई। उसे एक यात्री का सामान चोरी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *