हरिद्वार : मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती में भाग लिया। पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल हुए। छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किये।
उन्होंने गंगा मैया से विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना भी की। गंगा तट पर उनकी उपस्थिति के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों में उत्साह देखने को मिला।
