नवी मुंबई : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया। शनिवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेट शीवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में सिर्फ 145 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए चिनेले हेनरी ने सर्वाधिक 56 रन बनाए।
मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 196 रन का लक्ष्य : कप्तान हरमनप्रीत कौर और नेट शीवर-ब्रंट की अर्धशतकीय पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए हैं।
दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि साइका इशाक इस मैच में नहीं खेलेंगी। उनकी जगह त्रिवेणी वशिष्ठ को मौका दिया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स : शेफाली वर्मा, एल. वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), मारिजान कप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
मुंबई इंडियंस : अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नेट शीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
