बिहार : नाइजीरियन फर्जी पासपोर्ट के सहारे किया भारत में घुसने की कोशिश, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर धराया

Motihari-Nigerian-Citizen-Arrested

मोतिहारी : इंडो-नेपाल बॉर्डर से एक नाइजीरियन नागरिक को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह नेपाल के रास्ते बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में प्रवेश कर रहा था। गिरफ्तार युवक से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित रक्सौल बॉर्डर के पास से नाइजीरियन युवक उचे जोसेफ ओकोये को पकड़ा गया। इमिग्रेशन विभाग की जांच में उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिलने पर उसे हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

थाना पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह तीन महीने के मेडिकल वीजा पर मुंबई आया था और करीब 12 साल तक वहीं रह चुका है। इसके बाद उसने कोटे डी आइवर गणराज्य का फर्जी पासपोर्ट बनवाया और नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की, तभी वह गिरफ्त में आ गया। इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि गिरफ्तार नाइजीरियन नागरिक के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *