जबलपुर : ग्रेज्युएट युवक ने पैसा कमाने के लिए प्लेबॉय जैसा बनकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने का धंधा शुरू कर दिया था। वह पहले इंस्टाग्राम में युवती से दोस्ती करता। प्यार-भरोसे का झांसा देकर अश्लील फोटो-वीडियो बना लेता, फिर उनको ब्लैकमेल कर रुपए मांगता था। जो युवती रुपए नहीं दे पाती थी, उसका वह दैहिक शोषण करता था। एमपी की जबलपुर पुलिस ने इस शातिर अपराधी को नागपुर से गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले शातिर ब्लैकमेलर को बरगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास पेन ड्राइव जब्त किया है। जिसमें लगभग तीन हजार से अधिक युवतियों के आपतिजनक फोटो व वीडियो है। बरगी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दो युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था।
बरगी थाना प्रभारी निलेश दोहरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक साहिल विश्वकर्मा ग्रेजुएशन तक पढाई की है और मार्केटिंग का कार्य करता था। अधिक रुपए कमाने की लालच में उसने इंस्टाग्राम में 100 से अधिक फर्जी युवक व युवती के नाम से आईडी बनाई थी। आरोपी युवक फर्जी आईडी से इंस्टाग्राम में युवतियों के साथ चैट करता था। इसके बाद उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाकर आपतिजनक फोटो लेकर वायरल करने की धमकी देता ब्लैकमेल करता था।
विवेचना अधिकारी एसआई सरिता पटेल ने बताया कि आरोपी ने बरगी में रहने वाली दो युवती को ब्लैकमेल करते हुए एक से 50 हजार तथा दूसरी से दस हजार रुपए लिए थे। दोनों युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक के पास से मिली पेन ड्राइव, फर्जी सिम तथा ओटीजी बरामद की है। आरोपी युवक की पेन ड्राइव से तीन सौ से अधिक आपत्ति जनक वीडियो व स्क्रीन शॉर्ट मिले है।
बरगी में रहने वाली दो युवतियों ने एक युवक द्वारा आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत की थी। नागपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पेन ड्राइव से 3 सौ से अधिक आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले हैं। उसने 100 से अधिक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना रखीं थीं। नीलेश दोहरे, थाना प्रभारी बरगी, जबलपुर
ब्लैकमेलिंग ऐसी, पैसे दो या सेक्स करो : पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल विश्वकर्मा ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह युवतियों को आपतिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपए की मांग करता था। जो युवतियां रुपए नहीं देती थीं, उन्हें मिलने के लिए बुलाता था और उनका शोषण करता था। पुलिस ने कुछ पीड़ित युवतियों से संपर्क किया। परंतु होने लोक-लज्जा के कारण युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने से इंकार कर दिया। आरोपी से पीड़ित अन्य युवतियों के सामने आने की संभावना है।
