मप्र : ‘6 महीने बाद तुम्हें छोड़ देगा’, दुल्हन को आया कॉल

MP_Gwalior

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बालाजी मैरिज गार्डन में सोमवार रात जमकर हंगामा देखने को मिला। शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थी लेकिन जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार को देखकर शादी में मौजूद हर कोई हैरान रह गया। जब हंगामा हुआ तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता चला है कि दूल्हे का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। उस प्रेमिका का दुल्हन के पास फोन आया और उसने सबूत के तौर पर कुछ वीडियो और फोटोग्राफ भी उसे भेजे हैं।

कंपू थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी में रहने वाली युवती की शादी 9 मार्च को गुड़ा गुड़ी नाका में रहने वाले गिरिराज कुशवाहा के साथ बालाजी गार्डन में हुई। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। लेकिन जैसे ही विदाई का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगुन- फलदान से एक दिन पहले पता  चला है कि उसके होने वाले पति गिरिराज कुशवाहा का राजस्थान की प्रेमिका पूजा से अफेयर चल रहा है। कई वीडियो-फोटो भी भेजे।

गिरिराज की प्रेमिका ने फोन करके बताया कि डेढ़ साल से गिरिराज के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है और अब वह उसे धोखा दे रहा है। शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। प्रेमिका ने दुल्हन से कहा कि गिरिराज उससे पहले ही शादी कर चुका है और यह शादी तोड़ दो। इसी में उसकी भलाई है, क्योंकि गिरिराज 6 महीने बाद दुल्हन को छोड़ देगा।

दुल्हन ने बताया कि उस समय तो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है। लेकिन शादी के दौरान उसे पता चला कि गिरिराज उस महिला से बातचीत करता है। उसने दूल्हे से पूछा तब उसने इस बात को स्वीकार किया कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है जिससे दुल्हन का दूल्हे से विश्वास उठ गया।

वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया है। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई है। दुल्हन को शादी में पता चला कि दूल्हे का एक शादीशुदा महिला से संबंध है। बातचीत में दोनों में आपसी सहमति से अलग होने के लिए समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कोई भी शिकायत नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *