मुंबई पुलिस ने 800 लोगों को दिया ‘दीवाली गिफ्ट’, चोरी हुए फोन मालिकों को लौटाए

Mumbai-Police

नई दिल्ली : मुंबई पुलिस ने दीवाली पर 800 लोगों को गिफ्ट दिया है। दीवाली के मौके पर मुंबई पुलिस ने बरामद किए गए 800 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए। जिससे इन लोगों की त्योहार पर खुशिया दोगुनी हो गईं।

यह डीसीपी जोन-6 के तहत खोए और चोरी हुए कीमती सामानों का पता लगाने और उन्हें वापस उसके असली मालिकों तक के उद्देश्य से एक समर्पित अभियान का हिस्सा था, जिसे पुलिस ने “स्पेशल दीवाली रिटर्न गिफ्ट” कहा।

मुंबई पुलिस ने अधिकारियों द्वारा उनके मालिकों को फोन लौटाने की तस्वीरें भी साझा कीं। सोशल मीडिया पर अधिकारियों की सराहना की गई और यूजर्स ने इसे पुलिस का शानदार कदम कहा।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, मुंबई पुलिस ने लिखा, “मुंबईवासियों के जीवन में खुशियां लाते हुए, डीसीपी जोन 6 ने खोए और चोरी हुए सामानों का पता लगाने और उन्हें वापस करने के एक समर्पित अभियान के तहत आज बरामद कीमती सामान उनके असली मालिकों को सौंप दिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *