मुंबई : महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है. इस बार एक प्रोजेक्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मुंबई से सटे मीरा रोड में OASIS नाम के एक प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है. जिसे लेकर दावा किया जा रहा है यहां पर सबसे बड़ी रिहायशी बिल्डिंग बनेगी. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि यह बिल्डिंग केवल मुस्लिमों के लिए बनाई जा रही है. यानि की इस बिल्डिंग में घर केवल इस्लाम धर्म मानने वाले लोग खरीद सकते हैं. इस टाउनशिप का नाम ‘हलाल लाइफस्टाइल’ होगा.
विज्ञापन ने मचाया घमासान : इस बिल्डिंग के विज्ञापन ने बखेड़ा खड़ा तक दिया है. इसके विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक मुस्लिम धर्म का परिवार नमाज पढ़ रहा है. साथ ही लिखा है कि ‘QIBLA Facing View’ क़िबला की दिशा – मीडिया मॉनिटर्स नेटवर्क (एमएमएन), किबला अरबी भाषा में “दिशा” के लिए शब्द है और यह उस दिशा को दर्शाता है जिस ओर मुसलमान अपनी दैनिक प्रार्थना (सलात) के दौरान मुख करते हैं, जो कि सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद अल-हरम (महान मस्जिद) में स्थित एक पवित्र घनाकार इमारत, काबा है. यह पवित्र दिशा दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र बिंदु के रूप में कार्य करती है, जो प्रार्थना, प्रार्थना और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान ईश्वर के प्रति एकता और समर्पण का प्रतीक है. जाहिर है की बिल्डर चाहता है कि सिर्फ मुस्लिम धर्म के लोग ही यहां रहने के लिए आये.
प्रियंक कानूनगो ने उठाया सवाल : इसे लेकर सवाल उठाते हुए प्रियंक कानूनगो ने कहा कि यह विज्ञापन नहीं विष व्यापन है. मुंबई के पास करजत इलाके में केवल मुसलमान मजहब वालों के लिए हलाल लाइफ स्टाइल वाली टाउनशिप बनाई जा रही है. यह Nation Within The Nation है,महाराष्ट्र सरकार को नोटिस किया जा रहा है. इस पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये तो बड़ी विडंबना है कि वहां तो बीजेपी की सरकार है फिर ऐसी धृष्टता कैसे कोई कर सकता है जबतक की सत्ता पक्ष से उसे बाहुल्य न प्राप्त हो?
चल रही ये तैयारी? : क्या महाराष्ट्र के मुंबई के आसपास के इलाको में इस्लामिक स्टेट बनाने की तैयारी चल रही है ? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि मुंबई के पास करजत इलाके और मीरा रोड इलाके में ऐसे कई सारे प्रोजवक्ट्स बनाये जा रहे है जिसमें सिर्फ इस्लाम मजहब को मानने वालों के लिए हलाल लाइफस्टाइल वाली टाउनशिप बनाई जा रही है. इसके सेल्स मार्केटिंग के लिए जो advertisement बनाये जा रहे है उनमे ये बात साफ साफ तौर पर बताई भी जा रही है. इसे लेकर कर्जत के हिंदुओं का कहना है कि यहां पर सिर्फ यही एक प्रोजेक्ट नहीं है कई सारे ऐसे प्रोजेक्ट है जहां पर हिंदुओं को घर नहीं दिया जा रहा है और मुसलमान की समिति दिन पर दिन जो है बढ़ती जा रही है.
