यूपी : 150 KM/H की गति से दौड़ रही नमो भारत में छात्रा व युवक ने की घिनौनी करतूत

Namo-Bharat

मोदीनगर : सरपट दौड़ती नमो भारत ट्रेन (रैपिड ट्रेन) में छात्रा-युवक की शर्मनाक घटना सामने आई है। छात्रा-युवक के आपत्तिजनक कई वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एनसीआरटीसी ने वीडियो वायरल करने वाले लोको पायलट पर कार्रवाई की बात कही है।

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक मिनट से लेकर तीन मिनट तक के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वायरल वीडियो नमो भारत ट्रेन (रैपिड ट्रेन) में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के हैं। वीडियो में दिनांक 24 नवंबर और समय शाम चार बजे का दिख रहा है। वायरल वीडियो में नमो भारत ट्रेन के एक कोच में एक प्रतिष्ठित कॉलेज की यूनिफार्म पहने युवती और युवक बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। किसी ने छात्रा युवक की शर्मनाक करतूत की सीसीटीवी फुटेज के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

वीडियो डेढ सौ किमी की रफ्तार से दौड़ रही नमो भारत ट्रेन का गाजियाबाद से मोदीनगर के बीच का बताया जा रहा है। ट्रेन में आपत्तिजनक घटना और वीडियो वायरल होने के बाद रैपिड़ ट्रेन की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। एनसीआरटसी के जनंसपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले लोको पायलट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *