अमेरिका : कंगाली के चलते NASA का वेबसाइट अपडेट हुआ बंद, ट्रंप ने बजट में किया था कटौती का ऐलान

नई दिल्ली : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने बजट की कमी के कारण अपनी वेबसाइट अपडेट करना बंद कर दिया है. नासा ने अपनी वेबसाइट पर एक संदेश में कहा है कि संघीय सरकार के वित्त पोषण में कमी के कारण हम वेबसाइट को अपडेट नहीं कर रहे है. बता दें, ट्रंप प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए नासा के बजट में कटौती कर दी है, जिससे वैज्ञानिक और खगोलविद काफी नाराज हैं. वैज्ञानिक का कहना है कि बजट में कटौती से नासा के अंतरिक्ष मिशन और चंद्रमा व मंगल पर जाने की योजनाएं काफी पीछे हो जाएगी.

पैसे की कमी के कारण नासा ने लिया फैसला : जानकारी के अनुसार, नासा के अपने पेज पर एक और संदेश में लिखा कि सरकारी वित्त पोषण में कमी के कारण नासा फिलहाल बंद है. कर्मचारी अतिरिक्त जानकारी के लिए nasa.gov/shutdown पर जा सकते हैं. लिंक पर क्लिक करने पर कर्मचारी एक दूसरे पेज पर पहुंच जाते हैं जहां आगे लिखा है कि नासा की परिचालन स्थिति सरकारी वित्त पोषण में कमी के कारण नासा फिलहाल बंद है.

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने इस साल मई में घोषणा की थी कि अगले साल के लिए नासा का बजट 24.8 अरब डॉलर से घटाकर 18.8 अरब डॉलर कर दिया जाएगा. विज्ञान परियोजनाओं को 33% बजट में कमी और नासा परियोजनाओं में 47% की कटौती का झटका लगेगा. एजेंसी के लगभग 32 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी भी की जाएगी. इन बजट कटौतियों के कारण अमेरिका की अंतरिक्ष दौड़ बुरी तरह प्रभावित होने की उम्मीद है.

इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी सीनेट कमेटी ऑन कॉमर्स, साइंस एंड ट्रांसपोर्टेशन द्वारा जारी नासा की एक रिपोर्ट में व्हिसलब्लोअर द्वारा एक चेतावनी दी गई थी कि कैसे बजट कटौती से अंतरिक्ष एजेंसी में सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा होंगी. उनमें से एक ने कहा कि इससे एक अंतरिक्ष यात्री की मौत भी हो सकती है. अंतरिक्ष एजेंसी कथित तौर पर डर की चपेट में है जो कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी मुद्दों की रिपोर्ट करने से रोक रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *