नई दिल्ली : हमारा ब्रम्हांड अपने आप में कई रहस्यों को लिए हुए है. वैज्ञानिक हमेशा इसपर कुछ न कुछ रिसर्च करते रहते हैं. हाल ही में साल की शुरुआत में सूरज ने एक शक्तिशाली विस्फोट किया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इस सोलर लपटों को एक दुर्लभ पार्श्व दृष्टिकोण से दिखाया गया है. इसमें NASA के वास्तविक डाटा से प्राप्त चटकती आवाजें भी शामिल हैं. ये आवाजें किसी डकार जैसी हैं. सोशल मीडिया में दिखाई गईं इसकी फुटेज में सूरज के किनारे का एक दृश्य दिखाया गया है.
सूर्य से निकली आवाज : दिखाए गए इस वीडियो में सतह से काफी ऊपर एक विशाल आर्क दिखाया गया है, जो चमकते हुए प्लाजमा का रूप लेने के बाद वापस ढह जाता है. इससे आग के गोले जैसा एक सर्कल बनता है. पार्श्व दृश्य से यह बिल्कुल बड़ा दिखाई देता है. बता दें कि ये संरचनाएं सैकड़ों से हजारों किलोमीटर तक फैली हो सकती हैं, जो धरती का काफी छोटा बना देती हैं. वीडियो में मौजूद इसका ऑडियो ओवरले इसे और भी दिलचस्प बनाता है.
NASA ने पकड़ी रेडियो वेव्स : NASA के वैज्ञानिक स्पेसशिप की ओर से पकड़ी गई रेडियो वेव्स और मैग्नेटिक फील्ड के कंपन को ध्वनियों में कन्वर्ट करते हैं, जिससे अंतरिक्ष की शांत घटनाएं लगभग गर्जन जैसी तेज ध्वनि में बदल जाती हैं. इससे एक एक धीमी गड़गड़ाहट भी तेज धमाके में बदल जाती है.
बता दें कि सूरज पर मौजूद मैग्नेटिक फील्ड के आपस में उलझने से सौर ज्वालाएं यानी सोलर फ्लेयर्स उत्पन्न होती हैं. ये मैग्नेटिक फील्ड टूटते हैं और फिर वापस जुड़ जाते हैं. इसके कुछ ही सेकंड बाद अरबों परमाणु बमों के बराबर एक विशाल एनर्जी एमिट होती है.
क्यों होते हैं विस्फोट : बता दें कि इस ज्वाला की अधिकतर ऊर्जा पृथ्वी से दूर चली गई है, जिससे हमारी तकनीक बड़े खतरे से बच गई, हालांकि ऐसी घटनाएं कभी-कभी रेडियो ब्लैकआउट या आश्चर्य कर देने वाली अरोरा को जन्म दे सकती हैं. हम वर्तमान में सूरज के 11 साल के साइकिल के पीक सालों में हैं इसलिए इस तरह के विस्फोट बार-बार होते हैं. NASA की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी, पार्कर सोलर प्रोब और अन्य स्पेसक्राफ्ट लगातार निगरानी रखते हैं, जिससे सेटेलाइट, पावर ग्रिड और अंतरिक्ष यात्रियों को प्रभावित करने वाले अंतरिक्ष मौसम का पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलती है.
