मणिपुर : बीजेपी सरकार को जेडीयू का समर्थन, पार्टी ने राज्यपाल को सौंपा पत्र

NDA-Government

पटना : मणिपुर में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) की सरकार बनने जा रही है। एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड ने प्रस्तावित नई सरकार को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर पूर्व के प्रभारी अफाक अहमद खान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जदयू की ओर से समर्थन पत्र राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को सौंपा किया गया। इससे राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

जदयू के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार ने कहा कि मणिपुर में राजनीतिक स्थिरता और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पार्टी की ओर से या फैसला लिया गया है उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता के बाद अब राज्य में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाने को लेकर ये कदम उठाया गया है।

इससे पहले एनडीए विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद पार्टी नेताओं की ओर से राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है। अब राष्ट्रपति शासन की अवधि समाप्त होने से पहले नई सरकार के गठन की सभी संवैधानिक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही है।

मणिपुर में बनने वाली नई सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति का प्रस्ताव है। राज में मैत्री और कुकी समुदाय के बीच हिंसा के बाद 9 फरवरी 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री इन एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। 13 फरवरी 2025 से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है, जिसकी समय सीमा 12 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *