नेपाल में बांग्लादेश के कप्तान को मनानी पड़ी शिवरात्रि, पत्नी के साथ किया जलाभिषेक

Nepal-Captain

नई दिल्ली : बांग्लादेश में अल्पसख्यकों के साथ हो रहे अपराधों के बीच पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास ने नेपाल में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया। रविवार को लिटन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तमाम तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपनी पत्नी देवश्री के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करते दिखे। 

बता दें कि, लिटन टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की कप्तानी करने वाले थे। हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान से शुरू हुए विवाद के बाद उनके बोर्ड ने खुद ही वैश्विक टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नेपाल के एक मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। लिटन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि शिवरात्रि के इस शुभ दिन पर वह महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए आभारी हैं। उन्होंने लिखा कि कठिन समय में भगवान उनकी शक्ति और उम्मीद रहे हैं। पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने ‘हर हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ जैसे कमेंट्स के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लिटन पारंपरिक तरीके से शिवलिंग पर जल अर्पित कर रहे हैं। मंदिर परिसर में कई शिवलिंग स्थापित हैं और वातावरण में धार्मिक उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। एक अन्य फोटो में वह अपनी पत्नी के साथ मंदिर परिसर में सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *