ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत यूपी से म्यांमार जाएंगे फील्ड अस्पताल के 118 मेडिकल स्टाफ

operation-brahma--myanmar

नई दिल्ली : भूकंप की मार झेल रहे म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत उत्तर प्रदेश के आगरा से 118 सदस्यों वाला फील्ड अस्पताल म्यांमार जाएगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना के दो जहाज म्यांमार भेज दिए गए हैं। इसके अलावा आपदा राहत सामग्री के साथ दो और जहाज भेजे जाएंगे।

भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। ऑपरेशन ब्रह्मा पर विदेश मंत्रालय ने बताया कि म्यांमार में भारत के राजदूत राहत और बचाव कार्यों का बेहतर समन्वय करने के लिए फिलहाल नेपीता में हैं। सरकार के मुताबिक भारतीय समुदाय के किसी सदस्य के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।

बता दें कि म्यांमार में भूकंप के कारण अब तक एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऑपरेशन ब्रह्मा की शुरुआत के मकसद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि संकट के समय सबसे पहले मदद करना भारत की विदेश नीति का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *