VIDEO : पाक आर्मी प्रवक्ता ने महिला रिपोर्टर को मारी आँख, प्रेस मीट के दौरान शर्म-हया-लाज रखा ताक पर 

Pak-Army-to-Female-Reporter

नई दिल्ली : पाकिस्तान में खाने की लाले पड़े हैं. खाने की कमी कैसे पूरी हो इसके लिए यहां के पीएम अमेरिका और चीन का चक्कर लगाते रहते हैं, इसके बावजूद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है. यहां पर लोगों को बात करने का भी सलीका नहीं है. किससे क्या और कब बोलना चाहिए, कब क्या करना चाहिए लोग इससे भी अनजान हैं. अब पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाक आर्मी के स्पोक्सपर्सन रिपोर्टर को आंख मारते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी इस हरकत की वजह से लोग उनपर तंज कस रहे हैं.

प्रवक्ता ने मारी आंख : वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जर्नलिस्ट उनसे इमरान खान पर लगे आरोपों के बारे में पूछ रही थी. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि वह नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा हैं? या भी भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं? यह पहले से कैसे अलग है, या हमें भविष्य में किसी डेवलपमेंट की उम्मीद करनी चाहिए? इस सवाल के बाद पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डायरेक्टर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा एक बात और जोड़िए वह जेहनी मरेज (मेंटल पेशेंट) भी हैं, इसके बाद वो थोड़ा मुस्कुराए और फिर उन्होंने जर्नलिस्ट को आंख मारी.

इमरान खान पर बरसे चौधरी : इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और X यूजर ने लिखा कि खुलेआम कैमरे की मौजूदगी में ये सब हो रहा है, पाकिस्तान में डेमोक्रेसी खत्म हो गई है, PM एक कठपुतली हैं, एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि यह देश मीम है. इससे पहले चौधरी ने इमरान खान को कहा कि वो एक नार्सिसिस्ट हैं जिनकी पॉलिटिकल इच्छाएं इतनी बढ़ गई थीं कि उनका मानना था, अगर मैं पावर में नहीं हूं, तो कुछ और नहीं होना चाहिए. हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया, चौधरी ने कहा कि जो लोग जेल में खान से मिल रहे हैं, उनका इस्तेमाल आर्मी के खिलाफ जहर फैलाने के लिए किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने खान पर मिलिट्री के खिलाफ दुश्मनी भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा, “हम किसी को भी पाकिस्तान की मिलिट्री और उसके लोगों के बीच दरार पैदा करने की इजाजत नहीं देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *