फिनलैंड के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Phinland-India-PM

नई दिल्ली : फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब भारत दौरे पर हैं। स्टब का यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। स्टब 4 से 7 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। राष्ट्रपति स्टब चीफ गेस्ट नई दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग के 11वें एडिशन को भी संबोधित किया। राष्ट्रपति स्टब का दौरा फरवरी 2026 में AI इम्पैक्ट समिट के लिए फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के दौरे के बाद हो रहा है।

फिनलैंड के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से विस्तृत जानकारी दी गई। विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि राष्ट्रपति स्टब और पीएम मोदी पिछले साल लगातार और करीबी टच में रहे… आज अपनी बैठक के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति स्टब ने इंडिया-फिनलैंड बाइलेटरल रिलेशनशिप को डिजिटलाइजेशन और सस्टेनेबिलिटी में एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने बाइलेटरल रिलेशनशिप के सभी पहलुओं के साथ-साथ आपसी फायदे के रीजनल और ग्लोबल डेवलपमेंट्स पर भी बात की। अब 6 मार्च को राष्ट्रपति स्टब मुंबई जाएंगे जहां वह महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर से मिलेंगे। इस दौरान वह बिजनेस लीडर्स से बातचीत करेंगे और इंडिया-फिनलैंड बिजनेस इवेंट में हिस्सा लेंगे। वह मुंबई यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को भी संबोधित करेंगे।

MEA सेक्रेटरी (वेस्ट) सिबी जॉर्ज ने कहा कि दोनों नेताओं ने वेस्ट एशिया में अभी बन रहे हालात पर चर्चा की। इसके साथ ही यूक्रेन विवाद पर भी चर्चा हुई। जॉर्ज ने कहा कि उस पर भी आप भारत की स्थिति जानते हैं, जिसे हमारी लीडरशिप ने कई मौकों पर अच्छी तरह से बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *