विधानसभा चुनाव में बंपर जीत पर बोले पीएम मोदी, ‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है’

pm-modi-in-bihar

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को बंपर जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित जश्न समारोह में उन्होंने ये बात कही। बता दें कि रुझान और परिणाम में एनडीए की आंधी ने महागठबंधन की जड़ें हिला दी है।

अभी तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के मुताबिक एनडीए 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर आगे है वहीं अन्य-6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था। लेकिन जो रुझान और परिणाम आ रहे हैं वो एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं ज्यादा हैं।

पीएम मोदी ने जय छठी मैया से संबोधन की शुरुआत की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय छठी मैया कहकर संबोधन की शुरुआत की। ये प्रचंड जीत.. ये प्रचंड विश्वास.. बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के घर-घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। यहां भी मखाना की खीर सबको खिलाई गई है।

महागठबंधन ने बिहार की जनता को अपमानित किया : जेपी नड्डा ने कहा कि महागठबंधन के लोगों ने बिहार की जनता को अपमानित करने का काम किया। छठ मैया को भी अपमानित किया। प्रवासियों का भी अपमान किया। प्रधानमंत्री मोदी की दिंवगत माता को भी अपमानित किया। लेकिन बिहार की जनता ने ऐसे लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है।

नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर : यह जनादेश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताने के साथ ही नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर लगाई है। महागठबंधन समाज को बांटकर चुनाव लड़ रहे थे। तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे थे। वे बिहार को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाहते थे। लेकिन बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

जंगलराज को नो इंट्री का स्पष्ट संकेत : जेपी नड्डा ने कहा कि विकास बनाम जंगलराज का चुनाव था। लोगों ने विकास को बढ़ाने का स्पष्ट संदेश दिया है। डबल इंजन की सरकार को बिहार की जनता ने जनादेश का सुनामी दिया है। साथ ही बिहार की धरती पर जंगलराज को नो इंट्री का स्पष्ट संकेत दे दिया है।

नतीजे बताते हैं कि ये सुनामी है : जेपी नड्डा मंच से बोल रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जो प्रचंड जनादेश दिया है उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं की ओर से बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। नतीजे बताते हैं कि ये सुनामी है।

पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, राजनाथ, नड्डा अमित शाह ने पहनाया माला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फूलों की बारिश, मोदी-मोदी के नारों के बीच मंच पर पहुंच गए हैं। अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर बीजेपी मुख्यालय में यह जश्न मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *