‘गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए आकर चले गए…’; PM मोदी ने साझा किया सोमनाथ की गाथा का वीडियो

pm-modi-somnath

नई दिल्ली : सोमनाथ में 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व उन असंख्य नागरिकों और वीरों की याद में मनाया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और भारत की सांस्कृतिक चेतना को आने वाली पीढ़ियों तक बनाए रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे और इस पर्व में शामिल होंगे। पीएम मोदी ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में भव्य ड्रोन शो का आनंद लेंगे। इस अवसर से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में मंदिर के भव्य स्वरूप को दिखाया गया है और मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी की आवाज में गीत भी शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे।’

भाजपा ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि सनातन धर्म कभी झुक नहीं सकता। पार्टी ने लिखा कि सोमनाथ मंदिर अमर था, अमर है और हमेशा अमर रहेगा। भाजपा ने अपने संदेश को समाप्त करते हुए लोगों से जय श्री सोमनाथ कहने का आह्वान किया। इस संदेश के साथ उन्होंने #SomnathSwabhimanParv का भी इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत के उन नागरिकों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और भावी पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित करते आए हैं। यह कार्यक्रम साल 1026 में महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1,000 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *