नई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की वो तस्वीर तो आपने देखी होगी जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन साथ जा रहे होते हैं और एक कोने में पाक पीएम दुबके दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बन चुके हैं. उस वीडियो में आवाज एडिट करके पता नहीं क्या-क्या कह दिया गया. शहबाज शरीफ का चेहरा उस समय सूखा हुआ था. खैर, आज पाक पीएम को जब पुतिन से मिलने का मौका मिला तो उन्होंने भारत का नाम ले ही लिया. वो बात जो उन्हें भीतर से कचोट रही थी, वह पुतिन के सामने कह बैठे.
हां, सिर झुकाए शरीफ ने कहा कि मैं जानता हूं और जरूर कहूंगा… हम आपके भारत के साथ संबंधों का सम्मान करते हैं. हमें उससे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन हम दोनों देश भी बहुत मजबूत रिलेशनशिप बनाना चाहते हैं.
वैसे मीम्स तो शरीफ के इस वीडियो पर भी बनेंगे. जिस समय पुतिन से शरीफ बात कर रहे थे ज्यादातर समय वह सिर झुकाकर ही बोलते दिखे. मजेदार बात यह है कि वह बोलते समय हाथों और उंगलियों का इतना इस्तेमाल कर रहे थे जैसे सारी बातें सांकेतिक भाषा से ही समझाने की कोशिश कर रहे हों. देखने से ऐसा ही लग रहा था कि आवाज म्यूट कर दीजिए तो मूक-बधिरों के लिए समाचार बता रहे हों.
रूस के साथ पाकिस्तान के अच्छे संबंध बनाने की दिली तमन्ना को उन्होंने हर तरह से व्यक्त करना चाहा. उन्होंने हाथों के इशारे से आगे कहा कि यह संबंध सप्लीमेंट्री होगा और कॉम्प्लीमेंट्री भी. यह क्षेत्र की भलाई और खुशहाली के लिए होगा. मैं आपको बहुत ही डायनमिक लीडर मानता हूं. शरीफ ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम आपके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं. वह अंग्रेजी में बोलते गए.
एक दिन पहले जब भारत के प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन गुफ्तगू कर रहे थे तब शहबाज शरीफ की हालत क्या थी? वीडियो में पता चल जाता है. किसी ने वेटर कह दिया तो किसी ने मांगने वाला कहकर बेइज्जत किया. सोशल मीडिया पर लोग मौज लेते रहे.
