राजस्थान : रात में पति से हुई लड़ाई तो महिला ने काट दी हस्बैंड की जीभ

rajasthan-JIbh

झालावाड़ : राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पति से विवाद के बात विवाहित महिला ने अपने पति की जुबान दांतों से काट दी। महिला के पति को परिजन बकानी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ के लिए रेफर कर दिया।

पति की जीभ काटने के बाद रवीना ने कमरे के अंदर की कुंडी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने काफी समझा। इसके बाद उसने कुंडी खोली। बताया जा रहा है कि महिला का पति से झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने पति की जुबान ही काट डाली।

जानकारी के अनुसार, बकानी कस्बे के ज्योति नगर निवासी कन्हैयालाल सेन की शादी सुनेल क्षेत्र के कादे नगर निवासी रवीना सेन के साथ डेढ़ महीने पहले हुई थी। घायल पति के छोटे भाई ने बताया कि एक दिन पहले ही रवीना के पिता उसको ससुराल बकानी छोड़कर चले गए थे। रात को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिस पर पत्नी रवीना ने पति कन्हैयालाल की जुबान काट दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी के बीच रात में किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। महिला के परिजनों को बुलाकर उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं घायल कन्हैया लाल सेन के परिजन अभी पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला के पति की करीब आधी जीभ कट गई है। वह बोल सकते हैं या नहीं इलाज के बाद इसकी जानकारी सामने आ पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *