भारतीय रेलवे का एक और कीर्तिमान, नया पम्बन रेलवे ब्रिज-अविश्वसनीय क्षमताओं का प्रमाण

Rameshwaram-Pamban-Bridge

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने आज यानी 6 अगस्त 2024 को एक नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया है। आज भारतीय रेलवे द्वारा बनाए गए पम्बन ब्रिज पर OHE का सफल परीक्षण हुआ। लिफ्ट स्पान मैकेनिज्म के कार्यों के पूरा होने के बाद दक्षिणी रेलवे ने नए बने पम्बन रेलवे ब्रिज पर OHE टावर कार चलाकर ट्रायल किया जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह ट्रायल रामेश्वरम स्टेशन तक किया गया। आपको बता दें कि पिछले महीने जुलाई के अंत में इस नए पुल पर सेंटर लिफ्ट स्पैन का इंस्टालेशन हो गया था। इस काम के बाद पटरियां बिछाने का काम बचा था जिसे पिछले सप्ताह पूरा कर दिया गया। ब्रिज पर पटरियों के बिछने के बात आज ट्रायल हुआ। आपको यह भी बता दें कि 2022 के बाद आज पम्बन पुल पर OHE टावर कार संचालित किया गया।

रेल मंत्री ने दी यह जानकारी : पम्बन ब्रिज पर हुए ट्रायल की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्रायल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘नया पम्बन रेलवे ब्रिज- हमारे इंजीनियरों और तकनीशियनों की अविश्वसनीय क्षमताओं का प्रमाण है।’

2022 में बंद हो गया था पुराना पम्बन ब्रिज : आपको बता दें कि पुराने पम्बन रेलवे समुद्री ब्रिज पर ट्रेन की सेवाओं को साल 2022 के दिसंबर में निलंबित कर दिया गया था। इसके पीछे का कारण पुल कंपन का होना था। दरअसल IIT मद्रास के विशेषज्ञों की टीम ने अपनी एक निगरानी में पाया कि ट्रेन की आवाजाही के दौरान पुल में अत्यधिक कंपना हो रहा है। इसके बाद पुराने पुल को 2022 के दिसंबर में रेल परिचालन के लिए बंद कर दिया गया था।

2019 में शुरू हुआ था नए पम्बन पुल का निर्माण : पुराना पम्बन ब्रिज जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था उसके पास नए पम्बन पुल का निर्माण साल 2019 में ही शुरू हो गया था। और अब कार्य पूरा होने के बाद आज इस पर ट्रायल किया गया जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ओएचई टावर कार के साथ पहले ट्रायल रन की सफलता के बाद आने वाले दिनों में माल वाहक और खाली डिब्बों के साथ और ट्रायल रन किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *