बिहार : ‘बेटी रोहिणी ने किडनी दान नहीं दी है’, तेजस्वी समर्थकों की चुनौती; RJD सुप्रीमो परिवार में बढ़ा विवाद

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है। उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समर्थकों के यह कहने पर कि बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी दान नहीं दी है, पर रोहिणी ने बड़ी चुनौती दे दी है।

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, गंदी मानसिकता वाले लोगों और उनके संरक्षकों को खुली चुनौती है कि वे यह साबित कर दें कि मैंने किसी के लिए किसी से पक्षपात किया है और यह झूठ है कि मैंने पिता को किडनी दान नहीं की है तो मैं राजनीति और सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगी।

झूठ साबित न करने पर देश की हर मां-बहन-बेटी से मांगें माफी : उन्होंने कहा, साथ ही दोषारोपण करने वाले अपना झूठ-दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके तो उनमें इतना साहस होना चाहिए कि वो सब जिस किसी के कहने पर ऐसा कह रहे, उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर मां-बहन-बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि भविष्य में वो कभी किसी मां-बहन-बेटी के बारे में अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे।

किडनी प्रत्यारोपण के दौरान सुर्खियों में आई थीं रोहिणी : कुछ राजनीतिक जानकार उनके पोस्ट के आखिरी हिस्से को राजद और उसकी सहयोगी कांग्रेस पर निशाना साधने के तौर पर देख रहे हैं, जो सार्वजनिक सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के हमले का सामना कर रहे हैं। बता दें, आचार्य कुछ वर्ष पहले पिता के किडनी प्रत्यारोपण के दौरान सुर्खियों में आईं थीं, जब उनके त्याग के लिए उनकी सराहना की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *