नई दिल्ली : सोचिए एक सड़क हो. जिस पर ट्रैफिक चल रहा हो और सड़क के बीचों बीच कोई नमाज पढ़ता दिखे. पूरा ट्रैफिक जाम लगा दे. खुद के साथ कई लोगों की जान को खतरे में डाल दे तो क्या हो. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक खातून की नमाज वाली जिद इतनी बढ़ गई कि वो सड़क के बीच नमाज पढ़ने बैठ गई.
चेहरे पर बुर्का और आस पास ढेरों गाड़ियां. ट्रैफिक चल रहा था लेकिन खातून को इसकी कोई फिक्र नहीं थी. वो बीच सड़क पर नमाज करने की जिद पर अड़ी थी. उसने सड़क के बीचों बीच चादर बिछाई और फिर नमाज पढ़ने बैठ गई. लोगों ने उसे समझाया भी लेकिन वो नहीं मानी.
ये हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. जिसमें सड़क के बीचों बीच दिन में चलते ट्रैफिक में ये महिला नमाज पढ़ रही है. आस पास इतना ट्रैफिक था कि गाड़ियां धीरे चल रही थी. इसके बावजूद वो खातून नहीं मानी. उसे नमाज न मस्जिद में पढ़नी थी और ना ही ईदगाह या घर में. उसकी जिद सड़क के बीच ट्रैफिक में नमाज पढ़ने की थी और वे इसे पूरा करने बैठ गई.
यह घटना केरल के पलक्कड़ में सामने आई. जहां हमेशा ही बिजी रहने वाली सड़क पर एक महिला नमाज पढ़ने बैठ गई. उसे बीच सड़क पर नमाज पढ़ते आसपास से गुजरते वाहन चालक हैरान-परेशान होकर देखते रहे. वे इस बात से दंग थे कि कैसे एक महिला अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालकर पक्के नमाजी होने का दिखावा कर रही है.
एक ऑटो वाला तो उसे बोलने के लिए रूका भी. उसे टोका भी गया, लेकिन वो नहीं मानी. उसके इस तरह से नमाज पढ़ने का असर ये हो रहा था कि पीछे लंबा जाम लग गया. साथ ही गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई. गाड़ी चलाने वाले बेहद सावधानी से पास से गुजर रहे थे कि कहीं महिला को लग ना जाए. इसके बावजूद वह महिला नहीं हिली और नमाज पूरी करके ही उठी.
इस घटना के वायरल होने के बाद मामले की शिकायत की गई और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. नियम ये कहता है कि सड़कों पर नमाज बैन है. इससे सड़कें जाम होती है. अगर सड़कों पर नमाज पढ़कर ट्रैफिक रोका तो IPC की धारा 283 के तहत कार्रवाई हो सकती है. साथ ही मोटर व्हीकल एख्ट के तहत भी ये दंडनीय अपराध है.
अब बुर्कानशीन खातून को अब इन्हीं धाराओं में हिरासत में लिया गया है. ऐसे में सवाल यही है कि सड़क पर नमाज की ये कैसी जिद जो कि जान पर खतरा पैदा कर दे. ऐसा करके उस महिला ने ना सिर्फ अपनी बल्कि सड़क पर चल रहे कई और लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर दिया.
