भारत लाया जा रहा है मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा दिल्ली एयरपोर्ट

Sahil-Chouhan

नई दिल्ली : भारत ने कानून एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर के भारत लाया जा रहा है। वह शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही साहिल चौहान को हरियाणा एसटीएफ अपनी कस्टडी में लेगी।

आपको बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान केंद्रीय एजेंसी NIA का भी वांटेड है। साहिल चौहान आरोपी हरियाणा की जेल में बन्द कौशल चौधरी गैंग का गैंगस्टर है। उसके ऊपर विदेशी धरती से कई कांट्रेक्ट किलिंग करवाने का आरोप है। हाल ही में सेंट्रल एजेंसियों और हरियाणा पुलिस ने साहिल चौहान  को विदेश में गिरफ्तार करवाया था। अब उसे विदेश से डिपोर्ट करवाकर दिल्ली एयरपोर्ट लाया जा रहा है।

गैंगस्टर साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, वह थाईलैंड में छिपा हुआ था जहां से पकड़ कर उसे वापस भारत लाया जा रहा है। साहिल पर विदेश से कई गंभीर अपराध को अंजाम देने का आरोप है। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से भारत की एजेंसियों विभिन्न देशों से कई मोस्ट वांटेड अपराधियों को डिपोर्ट किया है। अब इस लिस्ट में साहिल चौहान का नाम भी जुड़ने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *