दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन

Sarla-Durdarshan

नई दिल्ली : दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है। 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। सरला माहेश्वरी ने एंकरिंग के दौरान अपनी शांत डिलीवरी, सटीक उच्चारण और स्क्रीन पर शानदार मौजूदगी से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। वह लगभग तीन दशकों तक भारतीय न्यूज में एक सम्मानित हस्ती रहीं। उनकी बेहद नरम आवाज और शानदार प्रेजेंटेशन ने उन्हें दर्शकों के दिलों में एक खास जगह दिलाई।

सरला माहेश्वरी के निधन की जानकारी दूरदर्शन के एक्स हैंडल से दी गई है। एक्स पोस्ट में कहा गया कि ‘दूरदर्शन परिवार की ओर से श्रीमती सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।’

ब्रॉडकास्टर ने कहा कि न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी की सादगी, संयम और शांत व्यक्तित्व ने दर्शकों के बीच गहरा विश्वास बनाया। दूरदर्शन के पुराने साथी शम्मी नारंग ने भी सरला माहेश्वरी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुझे दूरदर्शन में मेरी एक्स को-न्यूज एंकर, सरला माहेश्वरी के दुखद निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह ग्रेस और तहजीब की मिसाल थीं।

शम्मी नारंग ने आगे कहा कि सरला माहेश्वरी सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि दिल से भी ज्यादा खूबसूरत थी। भाषा पर उनकी जबरदस्त पकड़ थी और वह ज्ञान का भंडार थीं। दूरदर्शन स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी का एक अलग ही औरा था। वह सबका सम्मान करती थीं और जिस भी जगह का वह हिस्सा होती थीं, उसे ऊपर उठाती थीं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और माहेश्वरी परिवार को ताकत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *