भारत ने सालों बाद ईरान से खरीदी LPG, नई दिल्ली मुड़ा चीन जा रहा टैंकर

Ship-OIl

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जंग के चलते देशभर में LPG का संकेट देखने को मिला है. हालांकि, अब इस बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि भारत ने ईरान से लगभग 7 साल बाद लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का पहला टैंकर खरीदा है. यह कार्गो चीन की ओर जा रहा था, लेकिन इसे भारत ने खरीद लिया. टैंकर जल्द भारत के मैंगलोर पहुंचेगा.

‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक LSEG (लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप ) के डाटा और इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से भारत के इस टैंकर को खरीदने का दावा किया गया है. डाटा के मुताबिक यह कार्गो पहले चीन की ओर जा रहा था. बता दें कि भारत ने साल 2019 में अमेरिका के दबाव में आकर ईरान से एनर्जी खरीदनी बंद कर दी थी. इससे पहले तेहरान भारत के अहम सप्लायर्स में से एक था.

रिपोर्ट के मुताबिक भारत की 3 सरकारी कंपनियां हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ईरानी LPG को शेयर करने वाली हैं. गैस के इस टैंकर को एक व्यापारी से खरीदा गया है और इसका भुगतान भारतीय रुपये में किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक भारत ईरान से अभी और भी LPG खरीद सकता है.

भारत की ओर से खरीदे गए इस LPG टैंकर का नाम ‘ऑरोरा’ है. इसके जल्द ही मैंगलोर पोर्ट पर पहुंचने की संभावना है. बता दें कि अमेरिका की ओर से इस टैंकर पर प्रतिबंध लगाया था. ईरानी टैंकर खरीदे जाने को लेकर शिपिंग मिनिस्ट्री में स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा का कहना है कि उन्हें फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है. न ही इस बारे में तेल मंत्रालय और सरकारी कंपनियों की ओर से कोई जवाब आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *