भूकंप के झटकों से कांपी सिक्किम की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Sikkim-Earthqwake-City

गंगटोक : भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित पर्वतीय राज्य सिक्किम में भूकंप की वजह से धरती कांपी है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी जानमाल के किसी नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
आज ही भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी भूकंप आया था।  रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई थी। इस भूकंप की गहराई 85 किलोमीटर थी।

सिक्किम में शुक्रवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सिक्किम में रात 1 बजे से भूकंप के झटके महसूस होना शुरू हुए थे, उसके बाद लगातार अलग-अलग इलाकों में कई बार भूकंप की वजह से धरती कांपी थी।

सिक्किम में आधी रात (रात 1 बजकर 9 मिनट पर) को सबसे पहले 4.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके लगे, इसके बाद अन्य इलाकों में भी भूकंप की वजह से धरती कांपी। इन इलाकों में गंगटोक, मंगन, नामची शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *