शिमला : छुट्टियां मनाने के लिए शिमला पहुंचीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने यहां उनका ईसीजी व एमआरआई किया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी आईजीएमसी पहुंचे हैं।
बता दें, सोनिया गांधी बीते सोमवार को छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची थीं। वह अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में ठहरी हैं। यह उनका शिमला का निजी दौरा है।