बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में एक निजी बैंक कर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक बैंक कर्मी के पिता ने पत्नी पर गुप्तांग दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल पूरी घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ले की है। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा गांव के रहने वाले रामाशीष सिंह के 37 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। फिलवक्त राजीव कुमार इटवा में किराए के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रहकर निजी बैंक में काम करता था।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सुषमा कुमारी उर्फ पूर्वी ने बताया जाता है कि गुरुवार की रात राजीव कुमार शराब पीकर घर पंहुचा और जिसके बाद कहा सुनी हुई। जिसके बाद राजीव घर से बाहर निकल गया, कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा। उसे खोजने के लिए पत्नी बाहर निकली तो राजीव बरामदे पर गिरा हुआ था। गले में गमछा लगा था, काफी प्रयास के बाद उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता रामाशीष सिंह ने बताया कि पत्नी ने ही प्राइवेट पार्ट दबाकर राजीव को मार दिया है। पिता के अनुसार उसकी पत्नी बराबर राजीव से लड़ाई झगड़ा करता था, गांव में भी वो लड़ाई- झगड़ा करती थी। इसलिए उसका बेटा डेरा लेकर यहां रह रहा था और साजिश कर उसने यहां उसकी हत्या कर दी।
मारपीट कर पहले भी सिर फोड़ दिया, नाक और कान में टांका लगा हुआ है। राजीव ने कई बार हमसे कहा भी था कि यह हमें जिंदा नहीं रहने देगी। हम लोगों को लगता था कि पति- पत्नी के बीच झगड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया है। पुलिस मृतक की पत्नी एवं परिजनों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि इटवा गांव की घटना है जहां सुबह सूचना मिली कि एक निजी बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत हो गई है परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा होता था, पत्नी ने ही साजिश कर हत्या किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, एफएसएल की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
