बिहार : तेज प्रताप यादव ने बताया जयचंदों का नाम

Tej-Pratap

पटना : जनशक्ति जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके साथ ऐसा साजिश के तहत कर रहे हैं। उनके खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे और दिल्ली जाकर पीएम मोदी से भी मिलेंगे। 

तेज प्रताप यादव ने कहा कि किस तरीके से हमारे साथ व्यवहार हुआ। किस तरीके से हमें घर परिवार और हर तरीके से निष्कासित किया गया। ये पूरे बिहार की जनता और सभी लोग जानते हैं। रोज हमारे बारे में कुछ न कुछ जयचंदों के द्वारा। और ये जयचंद कौन हैं? पहले सस्पेंस बना हुआ था। आज मैं पर्दाफाश करने जा रहा हूं। जयचंद नंबर वन कौन है। जयचंद नंबर वन, जो हमसे विधानसभा के लिए आरजेडी के कैंडिडेट हुए थे। मिस्टर मुकेश रोशन। मुकेश रोशन का उस लड़की के साथ क्या ताल्लुकात है।

तेज प्रताप यादव ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुकेश रोशन का उस लड़की से मामा और भगीना का क्या रिलेशन है। ये वो लोग जानें। ये उनका मैटर है। ये वो लोग जानें। जिस तरीके से हमको सोशल मीडिया पर जयचंदों द्वारा। और कौन- कौन है जयचंद। नंबर वन मुकेश रोशन। नंबर टू हो गए, संजय यादव। नंबर थ्री में हो गए रमीज। और नंबर फोर में आ गए। शक्ति सिंह। ये लोग कौन हैं? और पांचवें नंबर पर हैं, सुनील सिंह कौन हैं। और इनके साथ जो छुटपुटिया लोग हैं। इनके चंगू-मंगू हैं। कुछ इन लोगों के साथ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि छात्र राजद में जो चार पांच लड़के लोग हैं। जो उपरोक्त लोगों के इशारे पर सोशल मीडिया पर हमारे बारे में भद्दी- भद्दी गाली और गंदा- गंदा गाली ये लोग देने का काम करता है। किसी से जोड़ देता हैं। किसी को किसी से जोड़ देता है। ये जो अफवाह मेरे बारे में उतारा जा रहा है। जिस तरह से मांझी जी ने भी ट्विट किया। मैं सारी चीजों को खारिज करता हूं।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। बेबुनियाद तरीके से हमारे ऊपर ब्लेम लगाने का काम किया गया। हमारी छवि को खराब करने का काम किया गया। इससे जुड़े हुए संबंध को हम पूरे तरीके से खारिज करते हैं। इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। हमारा कोई संबंध नहीं है। पिछले दफा हमारा फोटो वायरल हुआ था। 

हमने ये कहा था कि हमारा अकाउंट हैक किया गया था। वो बात सभी लोग जानते हैं। इस बार भी हमको टारगेट किया गया। हमको हर बार क्यों टारगेट किया जाता है। क्यों हमको टारगेट किया जाता है क्योंकि हम जनता के बीच में रहते हैं। जनता में लगातार हमारा कार्यक्रम लगा रहता है। हरेक जगह हम जाते हैं। हमारे पास लोग आते हैं। जिस तरीके से हमारे पिता आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को झूठे मुकदमे में फंसाया गया था। ये लोग अब हमको फंसाना चाहते हैं। कभी कुछ हवाला। कभी कुछ हवाला दे दे रहे हैं।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम ये जानना चाहते हैं कि संबंध के बारे में लड़की से जोड़ दिया। ये भी संबंध अनुष्का का जोड़ा जाए कि ये आकाश भाटी कौन है। आकाश गुर्जर कौन है? ये आकाश गुर्जर कौन है, जिसका संबंध है। वो गोला रोड में रहता है। ये हम आपके पीसी में कहना चाहते हैं कि ये कौन है। हमको झूठा चीज में फंसा रहा है। हमारा संबंध जोड़ रहा है। हमारा कोई संबंध नहीं है, किसी से भी। जिसका संबंध है, वो जाने। 

आकाश गुर्जर और आकाश भाटी कौन है। यही जानना है। ये मुकेश रोशन बताएंगे और सुनील सिंह बताएंगे। मुकेश रोशन और सुनील सिंह बताएं वो कौन है। वो लड़की बताए कि आकाश भाटी कौन है। आकाश भाटी उनके यहां क्यों जाता था। क्यों उसके फ्लैट पर रहता था। ये तो वो लोग बताएंगे न। हम कैसे बताएंगे। अभी चूड़ा दही का भव्य कार्यक्रम हमने किया। ई किसी को रास नहीं आ रहा है कि पिताजी हमको चूड़ा दही के भोज में आशीर्वाद देने आ गए। जयचंदों को किसी को रास नहीं आ रहा है।

तेज प्रताप ने कहा कि अभी फिर हम एक कार्यक्रम करने वाले हैं। देखिए आज हमारे बारे में रिपोर्ट डाला। ये पूरे तरीके से हमारे खिलाफ साजिश रचने का काम किया जा रहा है। हमारी पार्टी और हमारे कार्यकर्ता को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जो बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ दिल्ली जाएंगे। कोर्ट जाएंगे। हम मोदी जी से भी मिलेंगे। 

सबसे पहले तो हम कोर्ट जाएंगे। जिस तरीके से हमको फंसाया जा रहा है। रियूमर उड़ाया जा रहा है। सुनील सिंह से पूछिए। मुकेश रोशन से पूछिए। खगड़िया के गुंडा से पूछिए। प्रदीप नाम है। हमारे बारे में अफवाह उड़ाता है। उससे पूछिए। कुछ दिन पहले मेरे बारे में कुछ और कहा जा रहा था। उसके बाद हम थाना में भी गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *