नई दिल्ली : दिल्ली का मौसम इन दिनों गड़बड़ चल रहा है। वैसे किसी के लिए ये सुहाना मौसम होगा तो किसी के लिए मुसीबत का सबब। इस बीच दिल्ली में बुधवार को एक और आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है। हालांकि मौसम के कारण इसमें बाधा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आज यानी 8 अप्रैल दिन बुधवार को मौसम कैसा रहेगा, ये अभी से जान लीजिए। क्योंकि अगर आप मैच देखने जा रहे हैं या फिर टीवी पर भी मुकाबला देखने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए।
आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। इसलिए तैयारी पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली की टीम जहां अपने भी मैच जीत चुकी है, वहीं गुजरात टाइटंस को अपनी पहली जीत की तलाश है। यानी मुकाबला कड़ाकेदार होने की पूरी संभावना है। लेकिन बारिश इसकी इजाजत शायद ना दे, क्योंकि दिल्ली में दिन में जबरदस्त बारिश की आशंका जताई जा रही है। साथ ही शाम को भी बारिश की उम्मीद है।
दिल्ली में आज सुबह से लेकर 12 बजे तक हल्की बारिश की आशंका है। हो सकता है कि कुछ जगह हल्की बारिश हो जाए और कहीं कहीं ना भी हो। क्योंकि इस वक्त एक से दो प्रतिशत बारिश की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन 12 बजे के बाद अचानक मौसम बदलेगा। दोपहर होते होते यानी करीब एक बजे तक 45 से 50 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान जताया गया है। एक्यूवैदर के अनुसार एक बजे से लेकर तीन बजे तक 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। यानी ये वो वक्त होगा, जब ठीकठाक बारिश पूरी दिल्ली में हो सकती है। हालांकि चार बजे के बाद ये अनुमान करीब 20 प्रतिशत का हो जाता है।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज का मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से होगा और इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। इस वक्त मौसम कैसा रहेगा, ये भी जान लीजिए, क्योंकि ये काफी अहम समय है। शाम करीब 6 बजे से लेकर सात बजे तक 10 से 15 प्रतिशत बारिश की बात की जा रही है। इसके बाद सात से लेकर आठ बजे तक भी करीब करीब इतनी ही बारिश की आशंका है। हालांकि अगर बारिश नहीं हुई तो मैच हो पाएगा और होती रही तो इसमें बाधा आना तय है।
इस बीच ये भी जान लीजिए कि दिल्ली में बरसात रुकने के बाद पानी को बाहर निकालने के पूरे और पुख्ता इंतजाम हैं, इसलिए इसके रुकने के बाद मैच का बहुत देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन होगा, तभी जब बारिश पूरी तरह से रुक जाएगी। कुल मिलाकर कम या ज्यादा थोड़ी बहुत बाधा तो मैच के दौरान आएगी। उम्मीद की जानी चाहिए कि ज्यादा दिक्कत ना हो, ताकि आईपीएल का ये अहम मुकाबला पूरा खेला जाए और पूरा रोमांच देखने के लिए मिले।
