बिहार : पटना-मुजफ्फरपुर और गया समेत इन रूटों पर चलेगी 9 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें

Train-Special

पटना : होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में 09 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 08439 और 08440 पुरी-पटना-पुरी स्पेशल खड़गपुर-आसनसोल-झाझा के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 08439 पुरी-पटना स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को पुरी से 14.55 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 08440 पटना-पुरी स्पेशल 01 से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को पटना से 13.30 बजे खुलकर अगले दिन 09.45 बजे पुरी पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 09031 और 09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 22 फरवरी से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 11.25 बजे खुलेगी और अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 14.15 बजे पाटलिपुत्र, 17.10 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए 20.00 बजे हसनपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी।

जबकि गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 23 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड स्टेशन से 21.45 बजे खुलकर अगले दिन 00.25 बजे मुजफ्फरपुर, 02.15 बजे पाटलिपुत्र, 05.40 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 15.00 बजे उधना पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 07005 और 07006 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल रांची-बोकारो-धनबाद -झाझा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के रास्ते होकर चलेगी।- गाड़ी संख्या 07005 चर्लपल्ली- रक्सौल स्पेशल 23 और 28 फरवरी और 01 मार्च 2026 को चर्लपल्ली से 22.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.50 बजे धनबाद, 10.50 बजे बरौनी, 13.33 बजे दरभंगा रूकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

जबकि गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 26 फरवरी तथा 03, 04 मार्च को रक्सौल से 03.15 बजे खुलकर 07.10 बजे दरभंगा, 09.30 बजे बरौनी, 16.00 बजे धनबाद रूकते हुए अगले दिन 19.40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09451 और 09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल – गोरखपुर-नरकटियागंज -बापूधाम मोतीहारी-मुजफ्फरपुर-बरौनी के रास्ते चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 09451 और 52 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 03009 और 03010 दानकुनी-आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल झाझा-किउल- नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 03009 दानकुनी-आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी और 07 मार्च, 2026 को दानकुनी से 00.20 बजे खुलकर 07.40 बजे किउल, 09.13 बजे नवादा, 10.35 बजे गयाजी, 14.00 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 11.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03010 आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल 01 और 08 मार्च को आनंद विहार से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 08.40 बजे डीडीयू, 11.45 बजे गया, 13.00 बजे नवादा और 14.30 बजे किउल रुकते हुए 23.30 बजे दानकुनी पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 03435 और 03436 मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल (भागलपुर-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते) – गाड़ी संख्या 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल 02, 09 और 16 मार्च, 2026 सोमवार को मालदा टाउन से 09.30 बजे खुलकर 15.15 बजे किउल, 16.25 बजे नवादा, 18.15 बजे गया एवं 21.40 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 13.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03436 आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल 03, 10 और 17 मार्च, 2026 मंगलवार को आनंद विहार से 15.35 बजे खुलकर अगले दिन 08.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे गया, 12.58 बजे नवादा और 15.20 बजे किउल रुकते हुए 22.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 03131 और 03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह स्पेशल किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते होकर चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर स्पेशल 26 फरवरी, 2 और 05 मार्च को सियालदह से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.15 बजे बरौनी, 12.05 बजे हाजीपुर रुकते हुए 18.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल 27 फरवरी, 03 और 06 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.20 बजे हाजीपुर, 04.20 बजे बरौनी रूकते हुए 16.20 बजे सियालदह पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 03525 और 03526 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते होकर चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 03525 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल 28 फरवरी और 02 मार्च को आसनसोल से 19.15 बजे खुलकर अगले दिन 00.30 बजे बरौनी, 02.30 बजे हाजीपुर रुकते हुए 09.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03526 गोरखपुर- आसनसोल स्पेशल 01 एवं 03 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 12.15 बजे खुलकर 17.10 बजे हाजीपुर, 20.20 बजे बरौनी रुकते हुए अगले दिन 04.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 03527 और 03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल किउल-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा के रास्ते होकर चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 03527 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल 01 मार्च को आसनसोल से 13.20 बजे खुलकर 19.15 बजे बरौनी, 21.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए अगले दिन 03.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल 02 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 06.30 बजे खुलकर 11.00 बजे हाजीपुर, 13.20 बजे बरौनी रुकते हुए उसी दिन 21.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

होली के अवसर पर इन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त और भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *