Turkey : तुर्किये में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.2

Turkey-Earthqwake

नई दिल्ली : तुर्किये में भूकंप का तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप के झटके लगने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। भूकंप के कारण लोगों ने इमारतों को खाली कर दिया है।

कहां था भूकंप का केंद्र : भूकंप का केंद्र इस्तांबुल के पश्चिम में लगभग 80 किमी (50 मील) दूर सिलिवरी के क्षेत्र में था। भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। भूकंप के झटके कई पड़ोसी क्षेत्रों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप के दौरान बालकनी से कूदने के कारण एक शख्स घायल हुआ है।

हजारों लोगों की हुई थी मौत : तुर्किये में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। तुर्किये में 6 फरवरी, 2023 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कुछ घंटों बाद आये दूसरे शक्तिशाली भूकंप ने तुर्किये में सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया था। भूकंप में 53,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पड़ोसी सीरिया में 6,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दुनिया के कई देशों से मदद के लिए टीमें और संसाधन भेजे गए थे, जिनमें भारत, अमेरिका, रूस और यूरोपीय देश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *