यूपी : आजम खां ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा-‘एक मुर्गी चोर से मिलने आ रहे हैं, मुझसे ही मिलेंगे’

रामपुर : सपा मुखिया के रामपुर आगमन से पहले सपा नेता आजम खां ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश के आने का कोई कार्यक्रम तो है नहीं, सुना है कि अखिलेश उनसे मिलने आ रहे हैं। वह मुझसे ही मिलेंगे और किसी से नहीं।कहा कि यह आप सभी का प्यार है कि एक मुर्गी चोर से मिलने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा घर कोई खरीद ले क्योंकि उनको 34 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना है। सपा मुखिया बुधवार को रामपुर आ रहे हैं।

इससे पहले सपा नेता आजम खां ने बुधवार की शाम को एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि सुना है कि अखिलेश जी आ रहे हैं। वह मुझसे से ही मिलने आ रहे हैं। वह सिर्फ मुझसे ही मिलेंगे और किसी से नहीं। सपा नेता ने कहा कि अखिलेश समेत अन्य समर्थक आ रहे हैं तो यह उन सबका बड़पन्न है कि वह एक बकरी व मुर्गी चोर से मिलने आ रहे हैं। उनको एक ही मुकदमे में 21 साल की सजा हुई। 34 लाख रुपये का जुर्माना भरना है।

उन पर 350 मुकदमे हैं। एक मुर्गी चोर व बकरी चोर कितना जुर्माना दे सकेगा। इसलिए मीडिया के माध्यम से यह कहना चाहूंगा कि मेरा घर कोई खरीद ले,ताकि जुर्माना भरा जा सके। उन्होंने रामपुर के सांसद मोहिबुल्ला नदवी का बिना नाम लिए निशाना साधा। उनके यहां न आने के सवाल पर कहा कि वह उनको नहीं जानते। यह मेरी बड़ी बदनसीबी कि वह इतने बड़े आलिम को नहीं जानते। मैं उनको जानता ही नहीं हूं। उनकी बात हमारे सामने न करें।

इससे पहले आजम से मिलने के लिए कई समर्थक यहां पहुंचे। यहां दिन भर समर्थकों के आने का सिलसिला जारी रहा। सपा नेत्री सुमैया राणा ने भी मुलाकात की। इस दौरान अन्य समर्थक भी यहां पहुंचे।

सपा नेता आजम खां से मिलने रामपुर आएंगे अखिलेश : सपा नेता आजम खां की सेहत का हाल जानने के लिए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को रामपुर आएंगे। वह यहां पर करीब घंटे भर तक मुलाकात करेंगे। जानकारों की मानें तो इस दौरान दोनों ही नेता आपसी गिले शिकवे को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है।

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा नेता आजम खां से मिलने की घोषणा की थी। यह पहला मौका होगा जब रिहाई के बाद आजम से मिलने के लिए सपा मुखिया रामपुर आ रहे हैं। उनके द्वारा कुछ समय पहले कार्यक्रम जारी किया गया था। जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक सपा मुखिया बुधवार को दोपहर 12.30 बजे रामपुर पहुंचेंगे।

वह सीधे सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए पहुंचेंगे। यहां वह करीब एक घंटे तक सपा नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे। आजम खां के करीबियों की मानें तो घंटे भर की मुलाकात के दौरान दोनों ही नेता आपस में आपसी गिले शिकवे दूर करेंगे।

अखिलेश आजम की सेहत का हाल जान भी जानेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर सपाइयों के साथ ही प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं। प्रशासन की ओर से तीन मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही सीओ को भी सुरक्षा के लिहाज से लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *